Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 10 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 10 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 10 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 1 बच्चे है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288349 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279052 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 118 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 7 संगरोध से हैं, जबकि 3 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग सिर्फ एक जिले से हैं.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में 8 संक्रमित की पहचान की गई है. स्टेट पूल से 2 संक्रमित मिले हैं. शेष 29 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …