Home / Odisha / ओडिशा में 12 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में 12 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 12 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से सात व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 120 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज ट्विट कर साझा की है. विभाग की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,755 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.08 प्रतिशत थी. जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 1, गजपति जिले में 2, खुर्दा जिले में 6, नुआपड़ा जिले में 1 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …