Home / Odisha / ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में अब 23 को होगी सुनवाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में अब 23 को होगी सुनवाई

वाराणसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी की अदालत में ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में गुरुवार को तीन प्रार्थना पत्रों, सर्वे रिपोर्ट और आपत्तियों पर होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई। इन मामलों की सुनवाई अब सोमवार (23 मई) को होगी।

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अपराह्न 03 बजे सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने तब तक के लिए वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगा दी है। इसके बाद वाराणसी के सिविल कोर्ट (सीनियर डिविजन) ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 23 मई तय की। इसके पहले, सिविल जज (सीनियर डिविजन) की अदालत में स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने ज्ञानवापी परिसर में तीन दिन (14 से16 मई) हुए सर्वे की रिपोर्ट दाखिल की। सर्वे रिपोर्ट में 15 पन्नों की रिपोर्ट में फोटो और वीडियोग्राफी भी सील बंद लिफाफे में अदालत को सौंपी गई।
शिकायत के बाद हटाये गये एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने 06 एवं 07 मई को हुई कमीशन की कार्यवाही रिपोर्ट बुधवार शाम अदालत में दाखिल की थी। अदालत ने इस रिपोर्ट को भी रिकॉर्ड में ले लिया है। उधर, प्रतिवादी पक्ष ने भी ज्ञानवापी से जुड़े मामलों में आपत्ति दाखिल की।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …