Home / Odisha / अध्यापकों के कौशल विकास को शुरू होगा मालवीय मिशन – धर्मेन्द्र प्रधान

अध्यापकों के कौशल विकास को शुरू होगा मालवीय मिशन – धर्मेन्द्र प्रधान

  •  इंस्टीट्यूशनल मेकानिजम रिपोर्ट की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा

भुवनेश्वर. देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षादान करने वाले अध्यापकों की दक्षता विकास के लिए पूरे देश में मालवीय मिशन का शुभारंभ किया जायेगा. केन्द्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्रालय के मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में इस संबंधी एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद ट्विट कर यह जानकारी दी. केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व अध्यापकों के कौशल विकास को लेकर बनायी गई इंस्टीट्यूशनल मेकानिजम रिपोर्ट की समीक्षा की. इस संबंध में लंबी चर्चा के बाद शिक्षक व अध्यापकों के कौशल विकास को लेकर पूरे देश में मालवीय मिशन शुरू करने का निर्णय किया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय मूल्य, भारतीय भाषा, ज्ञान, नैतिकता व परंपरा के आधार पर शिक्षकों व अध्यापकों का कौशल विकास करने पर जोर दिया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …