Home / Odisha / कोरापुट में हमले के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

कोरापुट में हमले के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

  •  ग्रामीणों के घरों से विभिन्न पारंपरिक हथियार जब्त

जयपुर. हालही में गांजा तस्करी के खिलाफ की गयी छापेमारी के दौरान ग्रामीणों के हमले को लेकर पुलिस की टीम ने कोरापुट जिले के मछकुंड थाना क्षेत्र के माटीखाल गांव में तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस बल की पांच प्लाटून शामिल थी और गांव में हर घर की तलाशी ली गयी. नंदपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस दल ने मछकुंड तहसीलदार की मौजूदगी में गांव की तलाशी ली और ग्रामीणों के घरों से विभिन्न पारंपरिक हथियार जब्त किये गये. तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय सरपंच भी मौजूद रहे. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार, 13 मई को गांव में गांजा तस्करों पर आधी रात को छापेमारी के दौरान सिविल ड्रेस में मालकानगिरि पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. ग्रामीणों ने एक पुलिसकर्मी को भी पकड़ में लिया था, जिसे बाद में मछकुंड पुलिस ने बचा लिया.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …