Home / Odisha / नयागढ़ में बस से कुचलकर हुई थी युवक की मौत

नयागढ़ में बस से कुचलकर हुई थी युवक की मौत

  • सीसीटीवी फुटेज से घटना के पीछे की सच्चाई का पता चला

नयागढ़. नयागढ़ जिले में हुई युवक की मौत की घटना का पता चल गया है. पता चला है कि एक बस की चपेट में आने से इस मोटरसाइकिल  चालक की मौत हुई थी. सीसीटीवी फुटेज से घटना के पीछे की सच्चाई का पता चला है. बताया गया है कि 12 मई को ओडगांव निवासी मानस नायक और उसकी सास मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान नयागढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के पास एक निजी बस की टक्कर से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के दौरान मानस ने अंतिम सांस ली. इस सिलसिले में नयागढ़ पुलिस ने बस चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि मानस ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की थी. इसी दौरान वह विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गया. इससे वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया और बस के आगे के चक्के के नीचे आ गया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …