Home / Odisha / ओडिशा में 13 बच्चों समेत 18 नये कोरोना पाजिटिव

ओडिशा में 13 बच्चों समेत 18 नये कोरोना पाजिटिव

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 13 बच्चों समेत 18 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. राज्य में अब तक कुल पाजिटिव मामलों की संख्या 12,88,290 तक पहुंच गयी है. आठ कोरोना पाजिटिव स्वस्थ हुए हैं. अब तक कुल परीक्षण 31515638 हो चुका है. राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 1278980 है तथा सक्रिय मामले 131 हैं. नये पाये गये कोरोना पाजिटिव में से पांच मरीज संगरोध से हैं और 13 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. नुआपड़ा में सबसे अधिक 13 नये पाजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं. इसके बाद कटक में दो सकारात्मक मामले दर्ज किये गये, जबकि खुर्दा, रायगड़ा और सुंदरगढ़ में एक-एक सकारात्मक मामले दर्ज किये गये.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …