Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 14 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 14 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 4 बच्चे हैं. यह जानकारी राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी. इसके साथ राज्य में कुल पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1288253 हो गई है. राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1278939 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 135 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 8 संगरोध से हैं, जबकि 6 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 7 जिलों से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक जिले में 1, गजपति जिले में 2, जाजपुर जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 2, खुर्दा जिले में 4, नुआपड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले से 1 तथा स्टेट पूल में 1 संक्रमित की पहचान की गयी है. शेष 23 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …