Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 11 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 11 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 11 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से 6 मामले संगरोध से हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 87 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज साझा करते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,424 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर 0.06 प्रतिशत है. अनुगूल जिले में 1, बलांगीर जिले में 1, जाजपुर जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 2, खुर्दा जिले में 2, रायगड़ा जिले में 2 तथा संबलपुर जिले में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …