Home / Odisha / कलाहांडी में वाहन के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत, कई जख्मी

कलाहांडी में वाहन के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत, कई जख्मी

भुवनेश्वर. कलाहांडी जिले के जूनागढ़ प्रखंड के बांदाकुत्रा के पास शुक्रवार देर रात एक जुलूस के दौरान डीजे उपकरण ले जा रहे वाहन के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान नुआपड़ा जिले के प्रफुल्ल बाग के रूप में बतायी गयी है. सभी घायलों का इलाज भवानीपाटणा स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है. बताया गया है कि जूनागढ़ की मां मेलोडी बैंड पार्टी बीती रात एक बारात के लिए गोलामुंडा गई थी. वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …