Home / Odisha / आपणो परिवार, भुवनेश्वर ने लगाया रक्तदान शिविर

आपणो परिवार, भुवनेश्वर ने लगाया रक्तदान शिविर

भुवनेश्वर. गैरसरकारी सामाजिक कल्याण संस्था आपणो परिवार, भुवनेश्वर ने नगर निगम हास्पिटल ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्थानीय मारवाड़ भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया. शिविर में कुल 53 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. रक्तदान करनेवालों में रक्तदान सेवा प्रकल्प के संयोजक निकुंज खेमानी स्वयं शामिल थे. शिविर का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने किया. इस अवसर पर आपणो परिवार, भुवनेश्वर के अध्यक्ष पूरनमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज मोर तथा सचिव दिलीप चंदुका आदि उपस्थित थे. इस आयोजन को सफल बनाने में विशेषकर संजय लोहिया, संध्या खेमानी, सुमन लोहिया, आपणो परिवार, भुवनेश्वर के सभी सदस्यों का आदि का पूर्ण सहयोग रहा. संयोजक निकुंज खेमानी ने शिविर का उद्घाटन करने के लिए संजय लाठ तथा आपणो परिवार, भुवनेश्वर के अध्यक्ष पूरनमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज मोर तथा सचिव दिलीप चंदुका आदि के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …