भुवनेश्वर. आगामी पांच अप्रैल से 16 अप्रैल तक पारादीप स्थित गोपबंधु स्टेडियम में विशाल आर्मी नियुक्ति मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें राज्य के 10 जिले जैसे कटक, मयूरभंज, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर, नयागढ़, बालेश्वर, खुर्दा, जाजपुर, पुरी व भद्रक जिले के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकेंगे. उल्लेखनीय है कि सेना की ओर से 01 अक्टूबर 2015 से खुला नियुक्ति मेले की व्यवस्था में परिवर्तन कर आनलाइन पंजीकरण व आवेदन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था का पालन किया जा रहा है. इस कारण इस नियुक्ति मेले में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू इंडियन आर्मी डाट एनआईसी डाट इन वेबसाइट पर अपने नाम को पंजीकृत कराना होगा. पंजीकरण की प्रक्रिया गत 8 फरवरी से शुरु हुई है तथा यह आगामी 23 मार्च तक चलेगी. सेना के निदेशक (नियुक्ति) कर्नेल आशीष मोहन त्रिखा ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया संपूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से होगी. इसलिए शारीरिक, लिखित व मेडिकल परीक्षा में किसी प्रकार का मध्यस्थ किसी प्रकार की सहायता नहीं कर सकेगा. इस कारण किसी दलाल या मध्यस्थ के झांसे में न आयें.
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
