Home / Odisha / लायंस क्लब कटक वेल्वेट ने बढ़ाया मदद का हाथ

लायंस क्लब कटक वेल्वेट ने बढ़ाया मदद का हाथ

  • अस्पताल में बच्चों के बेड पर लगी रेलिंग

  • अकेले में अब बेड से नहीं गिरेंगे नन्हें मरीज

कटक. लायंस क्लब कटक वेल्वेट ने समाजसेवा के तहत आचार्य हरिहर रीजनल कैंसर सेंटर के बच्चों के वार्ड में मदद का हाथ बटाया. यहां अक्सर अकेले में छोटे-छोटे बच्चे बेड से गिर जाते थे. इसकी सूचना पर लायंस क्लब कटक वेल्वेट ने नन्हें मरीजों के बेड पर रेलिंग लगाने की व्यवस्था की. बेड पर रेलिंग लगने से अब नन्हें-नन्हें मरीज बेड से नहीं गिरेंगे.

बच्चों के बेड से गिरने की समस्या को सुनने के बाद लायंस क्लब कटक वेल्वेट की अध्यक्ष सुनिता साबू ने पेडियाट्रिक वार्ड की प्रभारी डा बबिता मोहंती को मदद करने के लिए वादा किया था, जो पूरा हो गया. इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश जेना प्रथम सदस्य लायन प्रणति जेना के साथ वार्ड का दौरा किया. इस मौके पर वीडीजी इलेक्ट लायन गौरी शंकर अग्रवाल भी अपनी टीम, लायन संजय संतुका, लायन मनोज अग्रवाल व अन्य के साथ मौजूद थे. हमारी सचिव लायन भक्ति उदेशी ने लायन अशोक साबू, रोहित साबू और लायन आरती साबू को उनके बिना शर्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

बेड पर रेलिंग लगने से रोगियों के परिजनों ने भी खुशी जतायी तथा कहा कि बच्चे बेड से नहीं गिरेंगे. इस मौके पर डा. डीआर सामंत, डा पीके परिडा, डा एलएम साय, डा बबिता मोहंती, लायन नीलम साहा, लायन कुसुम खंडेलवाल, लायन किरण सारावगी, लायन मधु बगरोड़िया और लायन संगीता पोद्दार आदि भी भूमिका सराहनीय रही.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …