Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 11 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 11 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 11 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 2 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287979 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ कर 1278701 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 101 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 6 संगरोध से हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 5 जिलों से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 2 संक्रमित मिले हैं. कटक जिले में 2 तथा केन्द्रापड़ा जिले में 2 संक्रमितों की पहचान की गई है. खुर्दा जिले में 2 तथा संबलपुर जिले में 3 संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा शेष 25 जिलों से तथा स्टेट पूल में एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …