Home / Odisha / भद्रक में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

भद्रक में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

भद्रक. जिले के धामनगर थाना क्षेत्र के गुमुगड़ गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दक्षिणाबाद क्षेत्र के निवासी गौरव बेहरा के रूप में बतायी गयी है. सूत्रों ने बताया कि गौरव अपने दोस्त शिवशंकर के साथ घर के काम से कोठार जा रहा था. इस बीच उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने एक आवारा कुत्ता आ गया. इससे दोनों सड़क पर गिर गये और सिर में गंभीर चोटें आईं. हालांकि उन्हें तुरंत भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्कों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया. शिवशंकर की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …