Home / Odisha / नानीबाई रो मायरो कथा के भव्य आयोजन के लिए प्रस्तुति बैठक 16 को

नानीबाई रो मायरो कथा के भव्य आयोजन के लिए प्रस्तुति बैठक 16 को

कटक- नानीबाई रो मायरो कथा के भव्य आयोजन के लिए एक प्रस्तुति बैठक 16 फरवरी को सुबह १०.३० बजे से टैक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन हाल, जुबली टॉवर, फर्स्ट फ्लोर, चौधरी बाजार में होगी। इसमें सभी गौ भक्तों से अनुरोध किया गया है कि महोत्सव को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझावों के साथ इस सभा में अवश्य पधारें। उल्लेखनीय है कि नानीबाई रो मायरो का आयोजन नृत्य नाटिका सहित किया जायेगा। इसमें बालव्यास राधास्वरूपा जया किशोरी जी उपस्थित होंगी। इसका आयोजन नन्द गांव वृद्ध सेवा आश्रम, मंगराजपूर चौद्वार, कटक की ओर से आगामी दिनांक 13,14 एवं 15 मार्च २०२० को मारवाड़ी क्लब, मनिक घोष बाजार, कटक में किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष कमल सिकरिया ने दी है।

 

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …