Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा द्वारा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सैल्यूट तिरंगा द्वारा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

  • भारत माता की जय, वंदे मातरम जय हिंद जैसे नारों से गूंजा कटक शहर

कटक:- सैल्यूट तिरंगा कटक ओडिशा प्रदेश की ओर से चौधरी बाजार स्थित गौरीशंकर पार्क में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्मू कश्मीर में आंतकवादी हमले में शहीद हुए सभी जवानों को सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारों के साथ कार्यक्रम का शुभारभ हुआ. मंच संचालन विजय अग्रवाल द्वारा किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पधारे सभी देशभक्तों ने शहीदों को दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस कार्यक्रम के तहत सैल्यूट तिरंगा के मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा पूरे भारतवर्ष में राष्ट्र हित के लिए सदैव सेवा कार्य करते हुए शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम करती है. एवं समय-समय पर शहीदों के परिवार को सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित भी किया जाता है. इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी एवं उत्कल सम्मेलनी के अध्यक्ष डॉ रवि रंजन साहू, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना पटनायक, बीजेपी कटक नगर अध्यक्ष लल्लातेंदू बरू ,कटक मारवाड़ी समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सैल्यूट तिरंगा द्वारा किए जा रहे हैं कार्यक्रम की सराहना की.

इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति काफी सराहनीय रही और देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इनके अंदर देख देश भक्ति का एक अलग जुनून है. वरिष्ठ समाजसेविका संपत्ति मोड़ा, सहित प्रतिभा सिंघी, ज्योति खंडेलवाल, मंजू सिपानी, कविता जैन, रिया गोयल, किरण चौधरी, मंजुला झंवर, रंजीता नायक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी.

इस अवसर पर कटक मारवाड़ी समाज से रमन बगड़िया, कैलाश सांगानेरिया, सज्जन मोदी, दीनदयाल क्याल, विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच से बजरंग चिमनका, प्रकाश अग्रवाल (छोटू ), तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंघी, इनकम टैक्स अधिवक्ता अविनाश केडिया, पारसनाथ साह सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सैल्यूट तिरंगा के महासचिव कमल सिकारिया, सहित नरेश गनेड़ीवाल, मुकेश कुमार सिंह, राममूर्ति तिवारी, सुनील शर्मा, शांतिलाल लोढ़ा, सुरेश शर्मा, गिरीश अग्रवाल, रंजन सिन्हा, प्रदीप सिंह, ज्योति कुमार साहू, पदम कुमार भावसिंहका सहित काफी जनसंख्या में सैल्यूट तिरंगा के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी संजय कुमार जेना ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …