Home / Odisha / आर्किटेक्टों की टीम ने समलेश्वरी मंदिर का मुआएना किया

आर्किटेक्टों की टीम ने समलेश्वरी मंदिर का मुआएना किया

संबलपुर। आर्किटेक्टों की टीम ने अधिष्ठात्री देवी मां समलेश्वरी मंदिर का मुआएना किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समलेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पटनायक ने मंदिर के विकास हेतु बहुत जल्द प्रभावी योजना बनाए जाने की घोषणा किया था। इसके तत्काल बाद विशेषज्ञों की टीम ने संबलपुर का दौरा किया और किस तरह मंदिर के आसपास के इलाकों को सुंदर बनाया जाए, इसका रोडमैप बनाया। जिसके कुछ दिनों के बाद ही आर्किटेक्टों की टीम संबलपुर पहुंच गई और मंदिर के कायाकल्प की योजनाओं को साकार करने का प्रयास आरंभ कर दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …