Home / Odisha / विवाह का प्रलोभन देकर आदिवासी बाला का दैहिक शोषण

विवाह का प्रलोभन देकर आदिवासी बाला का दैहिक शोषण

  • एसपी के पास पहुंची पीड़िता

संबलपुर। विवाह का प्रलोभन देकर एक आदिवासी बाला का दैहिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना आदिवासी चारमाल के चकामुंडा गांव में घटित हुआ है। पीडि़त युवती ने इस सिलसिले में एसपी डा. कनवर विशाल सिंह से मुलाकात किया और मामले मे हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। एसपी को सौंपे अपनी शिकायत में उस युवती ने कहा है कि दो साल चकामुंडा के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध कायम हो गया। युवक ने उसे विवाह करने का प्रलोभन दिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच युवक का मन बदल गया और उसने अन्यत्र विवाह करने का फैसला कर लिया। जब पीडि़ता को इस बात की खबर लगी तो उसने अपने प्रेमी के समझाने का प्रयास किया, किन्तु वह नहीं माना। अंतत: उसने चारमाल थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया। जब चारमाल पुलिस ने भी मामले पर दिलचस्पी नहीं दिखाया तो पीडि़ता एसपी के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाया है। बताया जाता है कि एसपी श्री सिंह ने इस सिलसिले में चारमाल पुलिस से बात करने का आश्वासन दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …