Home / Odisha / ओडिशा के 26 जिला कोरोना मुक्त, 24 घंटे में नहीं मिले एक भी संक्रमित

ओडिशा के 26 जिला कोरोना मुक्त, 24 घंटे में नहीं मिले एक भी संक्रमित

  •  राज्य के सिर्फ चार जिलों से पाये गये पांच नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा के 26 जिला लगभग कोरोना मुक्त हो गये हैं. बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के सिर्फ चार जिलों से पांच नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 2 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287742 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1278270 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 298 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 4 संगरोध से हैं, जबकि एक स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में एक, बलंगीर जिले में एक, जाजपुर जिले में दो तथा संबलपुर जिले में एक संक्रमित मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …