Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 36 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 36 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 36 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के 6 बच्चे भी शामिल हैं. राज्य में सक्रिय मामले 330 हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, नये मामलों में से 21 संगरोध से हैं और 15 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 25,447 नमूनों का परीक्षण किया गया था. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.14% है.
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 2, बलांगीर जिले में 1, देवगढ़ जिले में 1, गजपति जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 2, केंद्रापड़ा जिले में 3, खुर्दा जिले में 5, मयूरभंज जिले में 5, संबलपुर जिले में 4, सुंदरगढ़ जिले में 9 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना संक्रमित पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …