Home / Odisha / साकेत अग्रवाल बने मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर शाखा के नये अध्यक्ष

साकेत अग्रवाल बने मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर शाखा के नये अध्यक्ष

भुवनेश्वर. साकेत अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर शाखा के नये अध्यक्ष के रुप में‌ सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. गौरतलब है कि स्थानीय बीजेपी कालेज से स्नातक साकेत एक संस्कारी समाजसेवी हैं. उनके दादा स्व भंवरलाल अग्रवाल ने भुवनेश्वर में मारवाड़ी पंचायत की नींव डालकर जिले में निःस्वार्थ समाज सेवा संदेश दिया. साकेत अग्रवाल के पिता शिवकुमार अग्रवाल मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर के महासचिव रह चुके हैं. साकेत अग्रवाल ने बताया कि वे मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर शाखा के नये अध्यक्ष के रुप में तथा अपने साथियों के सहयोग से मंच को सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने का सफल प्रयास करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …