Home / Odisha / बीजद महिला नेता के आत्मदाह के मामले में भाजपा का राज्य सरकार पर हमला

बीजद महिला नेता के आत्मदाह के मामले में भाजपा का राज्य सरकार पर हमला

भुवनेश्वर. ब्रह्मपुर में बीजद के महिला नेता मिनाक्षी मिश्र के आत्मदाह का प्रयास किये जाने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधाय पार्टी की प्रदेश सचिव डा लेखाश्री सामंत सिंहार ने कहा कि इस घटना से मो सरकार व फाइव-टी कार्यक्रम कैसे चल रहा है, यह स्पष्ट हो रहा है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में डा लेखाश्री ने कहा कि पुलिस से निराश होकर बीजद के महिला नेता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि वह सामान्य महिला नहीं थी, बल्कि बीजद की नेता थीं. यदि बीजद के नेताओं की हालत ऐसी है, तो आम लोगों की स्थिति कैसी होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी. पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था. बीजद महिला नेता ने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए एसपी से मिलने गयी थीय एसपी उनसे नहीं मिले. इससे हतोत्साहित होकर उन्होंने आत्मदाह करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में बीजद के अन्य महिला नेता अपना मुंह क्यों नहीं खोल रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस तरह की घटना होना निंदनीय है. मुख्यमंत्री मामले की उच्च स्तरीय जांच करें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …