Home / Odisha / मांग न मानने की स्थिति मे 26 से निर्णायक आंदोलन होगा- नवनिर्माण कृषक संगठन

मांग न मानने की स्थिति मे 26 से निर्णायक आंदोलन होगा- नवनिर्माण कृषक संगठन

भुवनेश्वर. आगामी बजट के 50 प्रतिशत यानी लगभग 75 हजार करोड़ रुपये किसानों के लिए आवंटित करने व अन्य मांगों को यदि राज्य सरकार स्वीकार नहीं करती है, तो आगामी 26 मई से नवनिर्माण कृषक संगठन निर्णायक आंदोलन करेगी. संगठन के संयोजक अक्षय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि आगामी बजट में से पचास प्रतिशत यानी 75 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान केवल किसानों के लिए किया जाए, यह उनकी मांग है. संगठन मांग करता है कि इसमें से 36 लाख किसानों के लिए 20 साल की आयु से मासिक पांच हजार रुपये पेंशन प्रदान की जाये. इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक, अध्यापकों की जवाबदेही तय करने के साथ साथ शिक्षा के गुणवत्ता व निश्चित नियुक्ति पर ध्यान दिया जाए. चिटफंड धोखाधड़ी के शिकार होने वाले लोगों को सरकार तत्काल पैसा वापस करे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …