Home / Odisha / ढेंकानाल में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एंबुलेंस का हेल्पर घायल

ढेंकानाल में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एंबुलेंस का हेल्पर घायल

ढेंकानाल. ढेंकानाल जिले के कपिलास रोड के भगवानपुर के पास एक 108 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बुधवार देर रात एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन एक बिजली के खंबे से टकरायी. इस हादसे में मरीज व ड्राइवर बच गये हैं, लेकिन हेल्पर को गंभीर चोट आयी है तथा उसे ढेंकानाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस जोरंदा महिमा गद्दी से एक महिमा संन्यासी को लेकर ढेंकानाल जिला मुख्य चिकित्सालय आ रही थी. कपिलास रोड के भगवानपुर के निकट गाड़ी की स्टियरिंग फेल हो गयी और ये बिजली की खंभे से टकरा गयी. घायल हेल्पर को ढेंकानाल जिला मुख्यालय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …