Home / Odisha / गंजाम बस हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले पद्मनाभ बेहरा और अशोक पंडा

गंजाम बस हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले पद्मनाभ बेहरा और अशोक पंडा

  • बिजली विभाग के दोष के कारण हुआ गंजाम हादसा – परिवहन मंत्री

  • घटनास्थल का भी किया निरीक्षण

  • पीड़ितों को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का दिया आश्वासन

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर/भुवनेश्वर

राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा कि गंजाम बस हादसे के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है. लोकसेवा भवन में पत्रकारों के इस संबंधी प्रश्नों के उत्तर में बेहरा ने कहा कि बुधवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया था. वह स्वयं घटनास्थल का दौरा कर लौटे हैं. जांच रिपोर्ट उनके पास आ गई है. इसका अध्ययन किया जा रहा है और इस पर आगे कार्रवाई की जाएगी, लेकिन उन्हें लगता है कि प्राथमिक तौर पर बिजली विभाग ही इसके लिए जिम्मेदार है.

उल्लेखनीय है कि रविवार को गंजाम जिले के गोलंथरा थाना के मेंढराजपुर चौक के निकट सिल्क सिटी नामक बस 11 केवी बिजली के तार के सट गई थी. इस कारण 13 लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही है. खुद परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा तथा विज्ञान व तकनीकी मंत्री अशोक पंडा ने भी मौका का निरीक्षण किया तथा मृतकों के परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना जताई. साथ जरूरत के हिसाब से सरकार की तरफ से मदद दिलाने की बात भी कही. साथ ही कहा कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातकर दो लाख रुपये के रुप में मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाने का आग्रह भी करेंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की भी व्यवस्था सरकार करेगी. परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद दोनों मंत्रियों ने मौका का निरीक्षण किया तथा स्थानीय इलाके में बिजली आपूर्ति का हाल भी देखा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …