Home / Odisha / हिन्दी विकास मंच होलिका दहन आयोजित, कोरोना से मुक्ति की कामना

हिन्दी विकास मंच होलिका दहन आयोजित, कोरोना से मुक्ति की कामना

भुवनेश्वर. राजधानी स्थित मठ पोखरी बासुदेवपुर में हनुमान मंदिर में हिन्दी विकास मंच की ओर से होलिका दहन की गयी. इस दौरान उस्थित लोगों ने कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की तथा होलिका दहन के बाद उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर पंडिया विनोद तिवारी पूजा-पाठ की रीति-नीतियां पूरी करायी.

इस मौके पर हिन्दी विकास मंच के संस्थापक अनिल सिंह, सचिव डा मुकेश पोद्दार, संस्थापक सदस्य शेषनाथ राय, रामपदारथ राय, अमर, शंकर यादव, मनीष झा, रामकिशोर पाठक, कटक से सुधाकर शाही, अरुण गिरि, गणेश वर्मा व अन्य सदस्य थे. उल्लेखनीय है कि बीते दो साल से कोरोना पाबंदियों के कारण होलिका दहन का कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण में काफी गिरावट आयी है. इस कारण हिन्दी विकास मंच की ओर से मठ पोखरी बासुदेवपुर में होलिका दहन किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …