Home / Odisha / नवरंगपुर में पेड़ से टकरायी कार, दो की मौत, दो जख्मी

नवरंगपुर में पेड़ से टकरायी कार, दो की मौत, दो जख्मी

भुवनेश्वर. नवरंगपुर जिले के कुर्लू घाटी में आज सुबह कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये. मृतकों की पहचान जिले के तेंतुलीखुंटी प्रखंड के डिगी गांव के ऋतिक बिसोई और गांव उदयपुर के राजा के रूप में बतायी गयी है. दोनों घायल सौम्य रंजन नायक और श्रीपति करपुरा जिले के इंद्रावती क्षेत्र के निवासी हैं. उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया है. बताया गया है कि डोल मिलन जात्रा को देखकर चारों दोस्त नवरंगपुर की ओर जा रहे थे. तभी चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार से चारों युवकों को निकाला और एंबुलेंस से डीएचएच पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …