Home / Odisha / भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा का होली धमाल आयोजित

भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा का होली धमाल आयोजित

  • कोलकाता की मशहूर गायिका रेखा मिमानी और संध्या झंवर की टीम स्वररर की सुमधुर गायकी पर झूम उठे श्रोता

भुवनेश्वर. लगभग दो सालों के बाद भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा स्थानीय तेरापंथ सभागार में सायंकाल होली धमाल आयोजित हुआ. आयोजन में कोलकाता की मशहूर गायिका रेखा मिमानी और संध्या झंवर की टीम स्वररर की सुमधुर गायकी पर झूम उठे सैकडों उपस्थित श्रोता. कार्यक्रम का आरंभ परम्परागत दीपप्रज्ज्वलन तथा शिव वंदना से हुआ. उसके उपरांत कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत समाजबंधुओं की आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. स्वागत भाषण दिया संस्था के अध्यक्ष हीरालाल चाण्डक ने. अपने उद्गार व्यक्त किये सुनील मुंदडा, लालचंद मोहता, घनश्याम पेड़ीवाल आदि ने.

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के राज्य पदाधिकारियों में नन्द किशोर मुंदड़ा, मदन राठी, महावीर मुंदड़ा के साथ-साथ विष्णुरतन मल, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष भुरा और प्रकाश भुरा, भाजपा नेता उमेश खण्डेलवाल के साथ-साथ डा एलएन अग्रवाल, अशोक पाण्डेय, शेषनाथ राय तथा हरि भारती आदि को दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया. गायिका रेखा और संध्या ने होली से जुड़े राजस्थानी, जोगीरा तथा हिन्दी गीतों की झड़ी लगा दी. उपस्थित सभी के चेहरे पर गुलाल तथा हाथों में ठंडई का ग्लास देखकर बहुत आनन्द आया. उपस्थित माहेश्वरी समाज के युवाओं का उत्साह तो देखते ही बन रहा था. आमंत्रित डफ वादकों की टेली ने भी डफ गाकर और उसके साथ नाच-नाचकर आयोजन को यादगार बना दिया. लगभग तीन घण्टे तक चले होली धमाल के उपरांत सभी ने मिलकर रात्रिभोज लिया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …