Home / Odisha / मनसुख लाल सेठिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नए सहप्रांत कार्यवाह मनोनित

मनसुख लाल सेठिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नए सहप्रांत कार्यवाह मनोनित

भुवनेश्वर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात के कर्णावती (अहमदाबाद)में 11 से 13 मार्च को आयोजित हुई,तीन दिवसीय इस बैठक में मनसुखलाल सेठिया को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ओड़िशा पूर्व प्रांत का सहप्रांत कार्यवाह (राज्य के सह महामंत्री) के तौर पर संघ के सहसर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसवाले ने दायित्व प्रदान किया। श्री सेठिया बाल्यकाल से आरएसएस के स्वयंसेवक है, संघ के विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही ओड़िशा प्रांत के व्यवस्था प्रमुख थे। आपातकाल के समय वह जेल भी गए थे। वर्तमान समय में वह जैन तेरापंथ महासभा के अखिल भारतीय अध्यक्ष पद पर मनोनित हुए हैं। इस बैठक में ओड़िशा प्रांत से 25 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसकी जानकारी ओड़िशा पूर्व प्रांत के प्रचार प्रमुख श्री रविनारायण पंडा ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …