Home / Odisha / पुरी में सुदर्शन सैंड कला संस्थान की छात्राओं ने दिखायी अपनी कला
फोटो- सुदर्शन पटनायक

पुरी में सुदर्शन सैंड कला संस्थान की छात्राओं ने दिखायी अपनी कला


फोटो- सुदर्शन पटनायक

पुरी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविख्यात सुदर्शन सैंड कला संस्थान की छात्राओं ने पुरी समुद्र तट पर अपनी कला की छाप छोड़ी. इन छात्राओं ने साबित कर दिया कि वह किसी भी मायने में कम नहीं हैं. इन लड़कियों ने यहां एक विशाल बालुका बनायी. कुल आठ लड़कियों ने लगभग आठ टन बालू का उपयोग करके 20 फीट चौड़ी और 8 फीट ऊंची बालुका बनायी. इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने हर महिला को दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया. इस कलाकृति में आठ मार्च को बड़े ही आकर्षक तरीके से लिखा गया है. इसके साथ-साथ महिलाओं की छवि को उकेरा गया है. यह कलाकृति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीय है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …