Home / Odisha / सट्टा कारोबारी गिरफ्तार, 2.34 लाख जब्त, सटोरियों में हड़कंप

सट्टा कारोबारी गिरफ्तार, 2.34 लाख जब्त, सटोरियों में हड़कंप

राजगांगपुर-बीती शाम स्थानीय डेली मार्केट में पुलिस ने औचक छापामारी करते हुए सट्टा कारोबार से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो लाख 34हजार रुपये नगद समेत सट्टे से जुड़ी पर्चियां जब्त किया गया है। लगातार सट्टा कारोबार धड़ल्ले से चलने की ‌‌‌शिकायत मिलने पर राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुलानंद साहु ने डेली मार्केट में एक हार्डवेयर व्यवसायी राकेश अग्रवाल को गिरफ्तार करने के साथ दो लाख 34हजार रुपये जब्त कर उसके साथ पूछताछ कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …