Home / Odisha / पंडित दीनयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया

पंडित दीनयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया

भुवनेश्वर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा ने समर्पण दिवस के रुप में मनाते हुए उन्हें याद किया. पार्टी कार्य़ालय में इसे लेकर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कार्यशैली से सीख लेने तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अंत्योदय को साकार करने के लिए काम करने का आह्वान किया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि समाज के नीचले पायदान में खड़े व्यक्ति को ऊपर उठाना ही अंत्योदय़ है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इसके लिए काम करने की सीख दी है. भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इसलिए काम करना चाहिए. कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री मानस मोहंती ने भी संबोधित किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …