Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, कुल मौतों की संख्या 9056 हुई

ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, कुल मौतों की संख्या 9056 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 9056 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में बरगड़, देवगढ़, झारसुगुड़ा व संबलपुर जिले में 1-1 मरीज की मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 861 वाहन जब्त
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 861 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 80,500 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …