Home / Odisha / पारादीप-हरिदासपुर रेल लाइन के उद्घाटन की मांग

पारादीप-हरिदासपुर रेल लाइन के उद्घाटन की मांग

  •  रुट पर ट्रेन चलाने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भुवनेश्वर. केन्द्रापड़ा जिले के लोगों के सपनों की रेलवे लाइन पारादीप-हरिदासपुर रेल लाइन का काम शीघ्र पूरा कर इसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कराया जाए. साथ ही इस लाइन पर यात्री ट्रेन शीघ्र चलायी जाए. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमाकांत पटनायक ने इस आशय का ज्ञापन केन्द्रीय़ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रदान किया.
ज्ञापन लेने के बाद केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव ने कहा कि इस परियोजना का शुभारंभ शीघ्र होगा. यह परियोजना प्रधानमंत्री के शुभ दृष्टि में है. उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन केन्द्रापड़ा के साथ-साथ जाजपुर व जगतसिंहपुर जिले के आर्थिक विकास में व समृद्धि के लिए सहायक सिद्ध होगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …