Home / Odisha / कोरापुट में स्कूटर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवती की मौत

कोरापुट में स्कूटर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवती की मौत

कोरापुट. बोरीगुमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर परली के पास रविवार को स्कूटर की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर में एक युवती की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जयपुर नुआसाही की काजल खोर के रूप में हुई है. वह अपने चचेरे भाई के साथ खुपिया से जयपुर आ रही थी. तभी सामने से आ रही बाइक से वे टकरा गए. काजल को गंभीर चोटें आईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) रेफर कर दिया गया. डीएचएच में युवती को मृत घोषित कर दिया गया.
बोरीगुमा थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …