Home / Odisha / दो बसों और यात्रियों को ले जा रहा पोत चिलिका झील में फंसा

दो बसों और यात्रियों को ले जा रहा पोत चिलिका झील में फंसा

  •  पिछले 17 दिनों में दूसरी बार हुई घटना, कम जलस्तर बना कारण

भुवनेश्वर. दो बसों और यात्रियों को ले जा रहा एक पोत चिलिका में फंस गया. पिछले 17 दिनों में यह दूसरी बार हुआ है, जब झील को पार कराने के दौरान यह पोत फंसा है. जानकारी के अनुसार, रविवार को तैरता पुल पोत (भासा पोला) चैनल में अपने ट्रैक से भटकने के बाद लगभग दो घंटे तक फंसा रहा. लोगों को झील के उस पार ले जाने वाला यह पोत कथित तौर पर सतपड़ा से जाहनीकुड़ा की ओर जा रहा था.
इससे पहले 20 जनवरी को 50 से अधिक यात्री चिल्का झील के बीच में फंस गए थे. उस समय भी भासा पोला उन्हें ले जा रहा था और बीच में फंस गया था. आज भी यह मुख्य ट्रैक से अलग हो गया और बीच में ही फंस गया. इसमें 50 यात्रियों के साथ 10 दोपहिया वाहन और दो बसें सवार थीं. बताया गया है कि जलस्तर कम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.
इसके अलावा, 8 फरवरी, 2020 को लगभग 80 यात्रियों को पार कराते समय यह पोत खराब मौसम की स्थिति के कारण चिलिका झील में फंस गया था. यह जहाज तब किनारे से करीब 150 मीटर दूर फंसा था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …