Home / Odisha / राजधानी में सड़क हादसे में दो गंभीर

राजधानी में सड़क हादसे में दो गंभीर

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में डमणा चौक के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर खड़ी एक कार से टकरा गयी. इससे बोलेरो के चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हालांकि कार सवार को कोई चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि सैलाश्री विहार की ओर से आ रही बोलेरो की रफ्तार तेज थी. दोनों घायलों को पहले कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …