Home / Odisha / आनलाइन चिकित्सा सहायता के लिए सरकार ने जारी किया मोबाइल नंबर

आनलाइन चिकित्सा सहायता के लिए सरकार ने जारी किया मोबाइल नंबर

भुवनेश्वर. राज्य सरकार ने कोरोना के दौरान आनलाइन चिकित्सा सहायता के लिए शुक्रवार को कई फोन नंबरों को जारी किया है. कोविद-19 से उबर चुके लोग इन नंबर पर कॉल कर सकते हैं और चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं. यह नंबर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर जारी किया है.

जानकारी के अनुसार, कोविद के बाद के परिदृश्य में किसी भी प्रकार की मानसिक बीमारी वाले लोग कॉल पर विशेषज्ञों की सहायता ले सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया कि गर किसी भी कोविद-19 से स्वस्थ हुआ व्यक्ति या मानसिक बीमारी वाले किसी भी मरीज को किसी भी सहायता की आवश्यकता है, तो वे मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा या कोई अन्य सहायता प्राप्त करने के लिए कुशल मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों के मोबाइल नंबरों पर कॉल कर सलाह ले सकते हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …