Home / Odisha / हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

ढेंकानाल. जिले के कपिलाश वन क्षेत्र के गोपालपुर गांव में हाथी ने कुचलकर एक बुजुर्ग को मौते के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान फकीर मोहन बेहरा के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे हुई. एक हाथी ने इस आदमी पर तब हमला किया, जब वह खेत में गया था. हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …