Home / Odisha / ब्रह्मपुर में नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी के आरोपी दंपति गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ब्रह्मपुर में नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी के आरोपी दंपति गिरफ्तार

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के ब्रह्मपुर के ब्रह्मनगर इलाके में नौकरी के नाम पर इच्छुक युवाओं से करीब 10 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान ब्रह्मपुर के मेडिकल बैंक कॉलोनी निवासी कृष्ण चंद्र सेठी और उनकी पत्नी सिंपल सेठी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों ने केएस रियल एस्टेट सर्विसेज के नाम से एक संस्था खोली थी और विभिन्न वेब पोर्टलों पर विज्ञापनों के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किया था. उन्होंने लगभग 40 उम्मीदवारों से 10 लाख रुपये से अधिक राशि एकत्र की थी और उन्हें भंवरिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के रूप में फर्जी आईडी कार्ड प्रदान किए थे. भंवरिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक विजय कुमार ठाकुर को धोखाधड़ी के बारे में पता चला और इस संबंध में गोसानिनुआगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और दंपति को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से दस कंप्यूटर, पहचान पत्र और बैंक के दस्तावेज भी जब्त किए गए.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …