Home / Odisha / कटक – बालियात्रा को राष्ट्रीय फेस्टिवल की मान्यता देने की मांग

कटक – बालियात्रा को राष्ट्रीय फेस्टिवल की मान्यता देने की मांग

  • मुख्यमंत्री नवीन ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री को लिखा पत्र

भुवनेश्वर – कटक में  आयोजित हो रहे बालियात्रा को राष्ट्रीय फेस्टिवल की मान्यता देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को पत्र लिखा है ।  बालियात्रा के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रख कर इसे नेशनल मरिटाइम हेरिटेज फेस्टिवल की मान्यता देने के लिए इस पत्र में मांग की गई है ।
इस पत्र में उन्होंने कहा कि बालियात्रा व बोईत बंदाण उत्सव काफी समय से आयोजित होती आ रही है । ओडिशा के लोग व्यापार करने के लिए  पहले बाली, इंडोनेशिया, जावा, वोर्णियो के लिए नौयात्रा करते थे । उसे याद करने के लिए इस उत्सव को मनाया जाता है । इस कारण इस कार्यक्रम में इसे नेशनल मरिटाइम हेरिटेज फेस्टिवल की मान्यता प्रदान की जाए ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …