Home / Odisha / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसईसी 15 जनवरी को करेंगें उच्चस्तरीय बैठक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसईसी 15 जनवरी को करेंगें उच्चस्तरीय बैठक

भुवनेश्वर. राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) आदित्य प्रसाद पाढ़ी 15 जनवरी को सुबह 10.30 बजे वर्चुअल मोड के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), राजस्व आयुक्त, रेंज आईजी और डीआईजी के साथ आगमानी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-22 के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव, डीजी पुलिस, विकास आयुक्त-सह विशेष राहत आयुक्त, गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और पंचायती राज सचिव एसईसी के साथ अपने ओसवान सम्मेलन हॉल में बैठक में भाग लेंगे. इसी प्रकार जिलों के ओसवान सम्मेलन कक्ष में जिलाधिकारी, एसपी, डीसीपी, राजस्व आयुक्त, रेंज आईजी, डीआईजी आदि मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान कोविद-19 के बीच होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को सुचारू, पारदर्शी, सुरक्षित, स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन, कानून और व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा के साथ रणनीति बनायी जायेगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …