Home / Odisha / फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 15 छात्र पाजिटिव

फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 15 छात्र पाजिटिव

  •  प्रशासन ने एक अंडर ग्रेजुएट छात्रावास को कांटेन्मेंट जोन घोषित किया

बालेश्वर. यहां के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक अंडर ग्रेजुएट छात्रावास में 15 छात्र पाजिटिव पाये गये हैं. प्रशासन ने इस छात्रावास को एक सप्ताह के लिए एक कांटेन्मेंट जोन घोषित किया है. जानकारी के अनुसार, संक्रमित छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. छात्रावास के सभी छात्रों का आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा और कॉलेज परिसर को सेनिटाइज किया जायेगा. इससे एक दिन पहले रायगड़ा के एमआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में 49 छात्रों को कोरोना पाजिटिव पाया गया था. इसके बाद रायगड़ा जिला प्रशासन ने कॉलेज के छात्रावास ए और बी को माइक्रो कांटेन्मेंट जोन घोषित कर परिसर को सील कर दिया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …