Home / Odisha / कटक ज्ञानशाला ज्ञानार्थी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

कटक ज्ञानशाला ज्ञानार्थी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

कटक. कटक ज्ञानशाला की ज्ञानशाला ज्ञानार्थी परीक्षा तेरापंथ भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 32 बच्चों ने परीक्षा दी. परीक्षा प्रश्न पत्र ठीक 2 बजे ज्ञानशाला संयोजक पानमाल नहाटा,पूर्व युवक परिषद अध्यक्ष राकेश सिंघी, महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष नूतन देवी विनायकिया एवं सभी प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति में खोले गए. मंगलाचरण द्वारा परीक्षा ठीक 2:05 पर आरंभ हुई. 31 बच्चों ने ऑफलाइन एवं एक बच्चे ने ऑनलाइन परीक्षा दी. भाग-1 की परीक्षा सरिता छल्लानी एवं ज्योति दुधोरिया, भाग-2 की परीक्षा मोनिका सेठिया एवं समता सेठिया, भाग-3 की परीक्षा कनक सिंघी एवं सुनीता दुग्गड़, भाग-4 की परीक्षा वर्षा मरोठी एवं बबीता कोठारी तथा भाग-5 की परीक्षा विनोद नहाटा ने ली. परीक्षा की सारी व्यवस्था श्वेता चोपड़ा एवं कल्पना जैन ने की.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …