Home / Odisha / ओडिशा में ओमिक्रॉन के और 14 मामलों की पुष्टि
covid-19

ओडिशा में ओमिक्रॉन के और 14 मामलों की पुष्टि

भुवनेश्वर. राज्य में ओमिक्रॉन के और 14 नये मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से आठ व्यक्तियों का इतिहास अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से जुड़ा हुआ है और छह स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. यह जानकारी राज्य के  स्वास्थ्य निदेशक डॉ विजय महापात्र ने दी. उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमितों में बालेश्वर से 4, संबलपुर से 4, और अन्य खुर्दा तथा जाजपुर के हैं. उन्होंने कहा कि उनमें से सात पुरुष और सात महिलाएं हैं और उनकी उम्र 11 से 54 साल के बीच हैं. महापात्र ने कहा कि इन मामलों के लिए संपर्क ट्रेसिंग का काम पूरा कर लिया गया है और कुछ संपर्कों को कोरोना ​​पॉजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …