Home / Odisha / स्वर्गद्वार में नहीं होगा बाहरी जिले के शवों का अंतिम संस्कार

स्वर्गद्वार में नहीं होगा बाहरी जिले के शवों का अंतिम संस्कार

पुरी. कोरोना महामारी के प्रकोप को देखथे हुए पुरी में स्वर्गद्वार श्मशान घाट को एक फिर बार बाहरी लोगों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए बंद कर दिया गया है. शनिवार को यह जानकारी पुरी के उप-कलेक्टर भवतरन साहू ने दी. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए अनुसार, केवल पुरी के निवासी जिनकी मृत्यु कोविद-19 के अलावा अन्य कारणों से हुई है, उन्हें स्वर्गद्वार में दाह संस्कार की अनुमति दी जाएगी. पुरी के निवासियों को पहचान और दाह संस्कार के लिए मृत्यु के कारण बताने वाले दस्तावेज पेश करने की आवश्यकता होगी. उन्होंने बताया कि जिले में कोविद-19 के मामलों में वृद्धि और स्वर्गद्वार के कुछ कर्मचारियों को कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बात यह आदेश जारी किया गया है तथा यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …