Home / Odisha / सुंदरगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय के और 53 छात्र पाजिटिव, कुल संख्या 98 हुई
covid-19

सुंदरगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय के और 53 छात्र पाजिटिव, कुल संख्या 98 हुई

सुंदरगढ़. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के सरगीपल्ली में जवाहर नवोदय विद्यालय के और 53 छात्रों को आज कोरोना पाजिटिव पाया गया है. जानकारी के अनुसार, आज स्कूल से 53 नए सकारात्मक मामलों का पता चलने के साथ शैक्षणिक संस्थान में कोविद-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 98 हो गई है. स्कूल के 36 छात्रों को कल कोरोना पाजिटिव पाया गया था. यह जानकारी सुंदरगढ़ उपकलेक्टर अभिमन्यु बेहरा ने देते हुए कहा कि स्कूल परिसर को माइक्रो कान्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है और संक्रमित छात्रों को स्कूल के छात्रावास में आइसोलेशन में रखा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …