Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, कुल मौतों की संख्या 8464 हुई

ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, कुल मौतों की संख्या 8464 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और एक संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8464 हो गई है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरे होने के बाद इसकी पुष्टि की गयी है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में एक संक्रमित की मौत हो गई है. मृतक एक 50 वर्षीय पुरुष था, जो क्रोनिक किडनी रोग, मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 13 गिरफ्तार
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 699 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 27,72,750 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …