Home / Odisha / कषाय मुक्ति कार्यशाला में दो पीढ़ियों के मिलन पर जोर

कषाय मुक्ति कार्यशाला में दो पीढ़ियों के मिलन पर जोर

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर द्वारा कषाय विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण के साथ कार्यशाला की शुरुआत हुई. महिला मंडल की अध्यक्ष मधु गिड़िया ने स्वागत वक्तव्य रखा. उपाध्यक्ष उपासिका प्रेमलता सेठिया, ज्ञानशाला मुख्य संयोजक नयनतारा सुखानी, सलाहकार ललिता सुराणा ने कषाय मुक्ति विषय पर अपने-अपने वक्तव्य रखे. कषाय मुक्ति विषय पर प्रश्न उत्तर के साथ क्विज रखी गयी. “दो पीढ़ियों का हो मिलन, संस्कारों का हो वपन” विषय पर कन्या मंडल द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया. महिला मंडल की मंत्री रश्मि बेताला, सहमंत्री सीमा बेताला, प्रभारी विनीता जैन, राजकुमारी ने दो पीढ़ियों के संस्कार और सामंजस्य पर अपने-अपने विचारों को रखा. धन्यवाद ज्ञापन संतोष चौरड़िया ने किया. कार्यक्रम का सफल संयोजन मुक्ता बोथरा ने किया. कार्यक्रम में कन्या मंडल और महिला मंडल की अच्छी उपस्थिति रही.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …